लखनऊ: जानकीपुरम में प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण और ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: जानकीपुरम में प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण और ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (जनवार्ता): जानकीपुरम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोहम्मद फराज नामक युवक ने स्कूल की पुरानी दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवती को झूठे प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसके ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इनकार करने पर फराज ने युवती के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो उसके पिता और रिश्तेदारों को भेज दिए, जिससे पूरे परिवार के होश उड़ गए।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद फराज और पीड़िता की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। फराज ने इसी रिश्ते का दुरुपयोग करते हुए युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे प्रेम में फंसा लिया।

15 अक्टूबर 2025 को फराज पीड़िता को जानकीपुरम की 60 फीट रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां उसने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद फराज वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का लगातार शोषण करता रहा। हद तब पार हो गई जब आरोपी ने युवती को अपने भाई और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।

जब युवती ने शादी की मांग की तो फराज ने साफ कह दिया कि शादी तभी संभव है जब वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। युवती के इनकार करने पर 22 मार्च 2026 को फराज ने युवती का वीडियो उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों को भेज दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़े   पौष पूर्णिमा पर बना 5 शुभ योग का दिव्य संयोग,खरीदारी से मां लक्ष्‍मी होंगी प्रसन्‍न

पीड़िता की शिकायत पर जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सलीम तिराहे के पास से मोहम्मद फराज को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि डिलीट किए गए वीडियो और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में आरोपी के परिवार या दोस्तों की कोई भूमिका तो नहीं थी।

यह मामला युवतियों को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर शोषण करने वाले तत्वों के लिए एक चेतावनी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *