उत्तर प्रदेश : दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला
कानपुर और गौतमबुद्धनगर में नई तैनाती
लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानांतरण सूची के मुताबिक, संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के पद से स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।
वहीं, संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस जालौन के पद से स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

