कौशांबी : पूर्व प्रधान बादाम सिंह को निर्माणाधीन गौशाला में मारी गोली

कौशांबी : पूर्व प्रधान बादाम सिंह को निर्माणाधीन गौशाला में मारी गोली

कौशांबी (जनवार्ता): जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औधन गांव में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव के पूर्व प्रधान बादाम सिंह (लगभग 50-55 वर्ष) को अज्ञात हमलावरों ने निर्माणाधीन गौशाला में सोते समय ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, बादाम सिंह वर्ष 2010 से 2015 तक औधन गांव के प्रधान रह चुके थे। हाल ही में वे गांव के बाहर गौशाला का निर्माण कार्य करा रहे थे। शुक्रवार रात वह अपने साथी बुधराम के साथ उसी निर्माणाधीन गौशाला में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और बादाम सिंह पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विभिन्न सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने सिंह के सिर, कनपटी और सीने में गोलियां मारीं। उनके साथी बुधराम को इस हमले में मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बुधराम से विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। घटना के पीछे क्या मोटिव है, इसकी भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   रतन टाटा,कंपनी ने कर दिया था टर्मिनेट,रतन टाटा ने पैसे देकर बचा ली 115 कर्मचारियों की नौकरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि बादाम सिंह गांव में सक्रिय रहते थे और गौशाला निर्माण सामाजिक कार्य के तहत कर रहे थे। उनकी हत्या से गांव में भय का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या पुरानी रंजिश या कोई अन्य विवाद इस हत्याकांड की वजह बना?

पुलिस ने पूरे मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा जताया है। आगे की जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *