चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना हुआ महाट्रक, रास्ते में विशेष इंतजाम

चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना हुआ महाट्रक, रास्ते में विशेष इंतजाम

चंदौली (जनवार्ता)। बेल्जियम से लाया गया करीब एक हजार टन क्षमता का भारी-भरकम बायलर 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर लादकर सोमवार को चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना हो गया। महाट्रक के सुरक्षित आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात का विशेष प्रोटोकाल तैयार किया है। चंदौली से वाराणसी पहुंचने के बाद काफिला राजातालाब से गाजीपुर मार्ग की ओर जाएगा।
महाट्रक के मार्ग में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए तकनीकी टीम लगातार निगरानी कर रही है। रास्ते में लगे बोर्ड हटाए जा रहे हैं। बिजली के तार, पेड़, मोड़, पुल-पुलिया समेत अन्य संभावित अवरोधों को दूर करने के लिए श्रमिकों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। सभी टीमों को वॉकी-टॉकी से लैस किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल समन्वय किया जा सके।
काफिले के साथ भारी क्षमता वाले क्रेन, बैकहो लोडर समेत कई मशीनें चल रही हैं। रास्ते में किसी तरह की तकनीकी या भौतिक बाधा आने पर इन्हीं मशीनों की मदद से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी है। डाफी टोल प्लाजा पर भी महाट्रक के गुजरने को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
महाट्रक की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायात निरीक्षक और यातायात पुलिस की टीम भी लगाई गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। काफिले की गति और मार्ग की स्थिति पर अधिकारियों की नजर बनी रहेगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   IB Recruitment 2023: 10 वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *