बाइक अनियंत्रित, खाई में गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्यासपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया।वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजनाथ ने बताया कि एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है।मृतक की पहचान नीतिश सिंह (24 वर्ष) और गंभीर रूप से घायल आकाश सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों जाल्हूपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


