तेंदुई में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

तेंदुई में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

चंदौली (जनवार्ता)। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा तेंदुई में गुरुवार को प्रेम विवाहिता गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रेमा चौहान उर्फ नेहा के रूप में हुई है। घटना से ससुराल और मायके पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों ने सामान्य मौत से इनकार करते हुए संदेह जताया है।

rajeshswari

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेंदुई निवासी प्रेमा चौहान लगभग छह महीने पहले गांव के ही कृष्णा चौहान उर्फ किशन से प्रेम विवाह कर ससुराल आ गई थीं। पति के अनुसार, वह गर्भवती थीं और गुरुवार दोपहर अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रामनगर के पास उनकी मौत हो गई। ससुर अजीत चौहान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सूचना ससुराल पक्ष से मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के मायके और कुछ अन्य परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि यह सामान्य मौत नहीं है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत के रूप में देख रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। युवती की असामयिक मौत ने युवा जोड़ों के प्रेम विवाह और गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है।

इसे भी पढ़े   बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धांजलि, मानवता और सेवा का दिया संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *