BHU हॉस्टल विवाद: कमरे पर ताला लगने से भड़के छात्र, वीसी आवास के बाहर धरना

BHU हॉस्टल विवाद: कमरे पर ताला लगने से भड़के छात्र, वीसी आवास के बाहर धरना

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के भगवानदास छात्रावास में एक कमरे पर ताला लगाए जाने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डन की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

rajeshswari


मामला छात्रावास के कमरा नंबर 90 से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शनि नामक छात्र को पहले एक विवाद में दोषी पाए जाने के बाद हॉस्टल से निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद वह मंगलवार को छात्रावास में भोजन करने पहुंचा। इसी दौरान वार्डन ने मौके पर पहुंचकर उस कमरे को भी बंद कर दिया, जिसमें उसके साथ रहने वाला दूसरा छात्र रह रहा था।


छात्रों का आरोप है कि दूसरे छात्र की किसी भी तरह की कोई गलती नहीं थी, फिर भी उसे कमरे से बाहर कर दिया गया। वार्डन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर नाराज छात्र सीधे कुलपति आवास पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।


धरने में शामिल एक छात्र ने कहा, “यदि एक छात्र पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी, तो उसके रूम पार्टनर को सजा देना कहां तक उचित है? हम इसी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।”


छात्रों ने वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात की गई। छात्रों का आरोप है कि प्राक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्य मुंह बांधकर पहुंचे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश में जुटा है।

इसे भी पढ़े   लोहता : प्रतिबंध के बाद भी दुकानें  खुलेआम मीट-मांस की बिक्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *