यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट,

यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट,

उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी के आसार

नई दिल्ली, (जनवार्ता)। उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित देश के करीब 20 राज्यों में आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

rajeshswari


आज यानी 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 7, 8 और 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान दो से तीन बार बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू के वनस्पति विज्ञान के शोधकर्ताओं ने सायनोबैक्टीरिया की नई प्रजाति की पहचान की


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वहीं मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में 7 से 9 अप्रैल के बीच बिजली गिरने और बारिश का अनुमान है।


विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और तेज आंधी-बिजली के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *