बनारस के स्टेशनरी बाजारों में छाई नई सत्र की रौनक

बनारस के स्टेशनरी बाजारों में छाई नई सत्र की रौनक

नवनीत की स्टेलर कॉपी युवाओं की पहली पसंद

वाराणसी (जनवार्ता) । नया शैक्षणिक सत्र २०२६ शुरू होते ही बनारस के स्टेशनरी बाजारों में खास रौनक लौट आई है। गुरुबाग, लंका समेत शहर के सभी प्रमुख स्टेशनरी बाजारों में स्कूली बच्चों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कॉपियों, किताबों और अन्य स्टेशनरी सामग्री की खरीदारी का यह सीजन बच्चों के चेहरों पर उत्साह और दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान लिए हुए है।

rajeshswari

इस बार युवा पीढ़ी की नजर विशेष रूप से नवनीत एजुकेशन लिमिटेड की स्टेलर कॉपी रेंज पर टिकी हुई है। आकर्षक फ्लोरोसेंट कलर्स, ६४ जीएसएम के मोटे, स्मूथ और ब्राइट पेपर वाली ये कॉपियां न केवल लिखने में आरामदायक हैं, बल्कि पेन या पेंसिल की स्याही रिसने भी नहीं देतीं। ट्रेंडी डिजाइन और स्टाइलिश लुक की वजह से स्टेलर सीरीज बच्चों और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

वाराणसी के सेल्स इंचार्ज शरद गोस्वामी ने बताया, “स्टेलर फ्लोरोसेंट कलर वाली कॉपियों में ६४ जीएसएम का उच्च गुणवत्ता वाला पेपर लगा हुआ है। कॉपी के सेगमेंट में नवनीत एजुकेशन लिमिटेड का नाम हमेशा पहले स्थान पर रहा है। विगत वर्ष २०२५ में स्टेलर रेंज बेस्ट सेलर साबित हुई थी और इस बार भी बाजार में जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है।”

शहर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद नवनीत जैसी लोकप्रिय कंपनियों के उत्पाद अच्छी-खासी बिक्री कर रहे हैं। कई नई कंपनियां कॉपी और स्टेशनरी क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी हैं, लेकिन क्वालिटी, डिजाइन और विश्वसनीयता के मामले में नवनीत की स्टेलर रेंज अभी भी बच्चों और अभिभावकों का भरोसा बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र खनन हादसे में चार गिरफ्तार: दो माइनिंग मैनेजर और दो मेठ को ओबरा पुलिस ने पकड़ा।

गुरुबाग और लंका के स्टेशनरी बाजारों में सुबह से शाम तक ग्राहकों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि सत्र की शुरुआत में हर साल की तरह इस बार भी अच्छी बिक्री हो रही है, खासकर प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन वाली कॉपियों की।

नए सत्र की शुरुआत के साथ बच्चों के लिए बेहतर लेखन अनुभव और स्टाइलिश स्टेशनरी उपलब्ध कराने वाली नवनीत एजुकेशन लिमिटेड की स्टेलर रेंज एक बार फिर साबित कर रही है कि क्वालिटी और इनोवेशन हमेशा बाजार में अपना मुकाम बनाए रखते हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *