वाराणसी में स्मार्ट मीटर पर बढ़ा उपभोक्ताओं का गुस्सा,

वाराणसी में स्मार्ट मीटर पर बढ़ा उपभोक्ताओं का गुस्सा,

भुगतान के बाद भी घंटों गुल रहती है बिजली

वाराणसी, (जनवार्ता)
उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के दावों के बीच वाराणसी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के कई इलाकों से शिकायतें सामने आई हैं कि समय पर भुगतान करने के बावजूद बिजली घंटों बाद बहाल होती है, जबकि कई उपभोक्ताओं ने पहले की तुलना में अधिक बिल आने का भी आरोप लगाया है।

rajeshswari


सिगरा निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनके घर में कुछ महीने पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। उनका कहना है कि एक महीने की अवधि पूरी होते ही बिजली स्वतः कट जाती है। कई बार बिल जमा करने के बाद भी कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे परिवार को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।


चांदपुर के संजय चौबे ने भी इसी तरह की समस्या बताते हुए कहा कि इलाके के कई उपभोक्ताओं को भुगतान के बाद भी तुरंत बिजली नहीं मिलती। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने और लखनऊ स्तर तक संपर्क करने के बाद ही आपूर्ति शुरू होती है।


घौसाबाद क्षेत्र के लोगों ने एक अलग समस्या उठाई है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के कुछ समय बाद मीटर की रीडिंग दिखना बंद हो गई। विभाग में शिकायत करने पर नया मीटर लगाने की सलाह दी गई और इसके लिए फिर से निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ा।


उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की अपेक्षा अधिक आने लगा है। लोगों ने विभाग से व्यवस्था में सुधार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मांग की है।

इसे भी पढ़े   टेंगरा मोड़ से 24 पशु बरामद,दो गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *