ग्राम चलो अभियान’ के तहत विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किया जनसंवाद, एलईडी वैन को दिखाई हरी झंडी
पिंडरा (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘ग्राम चलो अभियान’ के अंतर्गत ग्राम रायपुर में पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद स्थापित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


पिंडरा विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
इसी क्रम में ग्राम ढोढईपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अवधेश सिंह ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी और लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, बड़गांव मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, मुरारी सिंह, शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भी सहभागिता रही, जहां सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

