6 साल तक ‘मंजुलिका’ से सहमे रहे आरव, अक्षय कुमार ने सुनाया भूल भुलैया का मजेदार किस्सा

6 साल तक ‘मंजुलिका’ से सहमे रहे आरव, अक्षय कुमार ने सुनाया भूल भुलैया का मजेदार किस्सा

मुंबई/नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिल्ली में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। अभिनेता ने बताया कि फिल्म में विद्या बालन के ‘मंजुलिका’ किरदार का असर उनके बेटे आरव पर इतना गहरा पड़ा कि वह पूरे छह साल तक अभिनेत्री से डरते रहे।
अक्षय ने बताया कि भूल भुलैया देखने के बाद आरव विद्या बालन को सिर्फ मंजुलिका के रूप में ही देखने लगे थे। उन्होंने कहा, “जब भी वह हमारे घर आती थीं, आरव उनसे मिलने से मना कर देता था। वह उनकी आंखों में भी नहीं देखता था, क्योंकि उसे उनमें सिर्फ मंजुलिका ही नजर आती थी।”
अक्षय के मुताबिक, बेटे को यह समझाने में उन्हें काफी समय लगा कि वह सिर्फ फिल्म का किरदार था और असल जिंदगी में विद्या बालन बेहद सरल और अच्छी इंसान हैं। इसके बावजूद आरव के मन से यह डर छह साल तक नहीं निकला।
अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि इसकी तुलना भूल भुलैया से नहीं की जानी चाहिए। उनके मुताबिक, दोनों फिल्मों का ट्रीटमेंट और मिजाज पूरी तरह अलग है, और नई फिल्म दर्शकों को हॉरर व फैंटेसी का नया अनुभव देगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   स्टिक का टॉप पहनकर निकलीं उर्फी,बताया चूल्हे पर सेंक कर किया तैयार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *