नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

45 मिनट तक चला सीपीआर, नहीं बच सके दिग्गज अभिनेता; सीएम योगी ने जताया शोक

मुंबई । हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पद्म श्री सम्मानित नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें तड़के कार्डियक अरेस्ट आया था।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर को तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद उनके डोना पाउला स्थित आवास पर अचेत अवस्था में पाया गया। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर और अन्य चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने उन्हें करीब सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया। मामले में चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक के अपने अभिनय करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’, ‘सलाम बॉम्बे’ सहित अनेक फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई सम्मान मिले और भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।

सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसे भी पढ़े   डिम्पल यादव ने किए बाबा कालभैरव के दर्शन

नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *