वाराणसी : बाल रोग विशेषज्ञ के घर एटीएस की छापेमारी, टेरर फंडिंग की जांच

वाराणसी : बाल रोग विशेषज्ञ के घर एटीएस की छापेमारी, टेरर फंडिंग की जांच

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश एटीएस की लखनऊ टीम ने मंगलवार को आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में एक चिकित्सक के घर पर छापेमारी की। डॉक्टर अरिफ अंसारी बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनका हाजरा अस्पताल भी इसी इलाके में है। उनकी पत्नी डॉक्टर बरखा अंजुम गायनेकोलॉजिस्ट हैं।

rajeshswari

यह कार्रवाई लखनऊ में दस अप्रैल को गिरफ्तार चार संदिग्धों की पूछताछ से मिले इनपुट पर हुई है। उन संदिग्धों से पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी संगठनों से जुड़े टेरर फंडिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ था जिसमें मुंबई, लखनऊ और वाराणसी शामिल बताए गए। डॉक्टर के बेटे अबू बकर उम्र बीस वर्ष जो एनईईटी की तैयारी कर रहा है उसके कश्मीरी हैंडल्स और पाकिस्तानी संपर्कों से संदिग्ध चैटिंग और गतिविधियों पर शक है।

दोपहर से शुरू हुई छापेमारी में परिवार के सदस्यों खासकर बेटे से छह से सात घंटे तक पूछताछ चली। टीम ने मोबाइल फोन लैपटॉप प्रिंटर और अन्य डिजिटल उपकरण खंगाले। बैंक खातों के ट्रांजेक्शन कॉल डिटेल्स और वित्तीय लिंक्स की गहराई से जांच हो रही है।

कार्रवाई में लखनऊ एटीएस इंस्पेक्टर भरत भूषण के नेतृत्व में इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्थानीय आदमपुर पुलिस भी शामिल रही। घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाका सील कर दिया गया।

अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है और जब्त डिवाइसेज से मिले कनेक्शन्स की आगे पड़ताल की जा रही है। पड़ोसियों ने परिवार को सम्मानित बताया है लेकिन एजेंसियां डिजिटल और वित्तीय सबूतों पर फोकस कर रही हैं।

यह छापेमारी हाल में यूपी में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा है जिसमें व्हाइट कॉलर प्रोफेशनल्स से जुड़े संभावित टेरर नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़े   कारपेंटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *