कोलकाता की लगातार चौथी हार, चेन्नई 32 रन से विजयी

कोलकाता की लगातार चौथी हार, चेन्नई 32 रन से विजयी

चेन्नई,।आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चौथी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में कोलकाता को 32 रन से हरा दिया। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 48 रन की अहम पारी खेली। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेली।

rajeshswari


कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को 1-1 सफलता मिली।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 90 रन तक 6 विकेट गंवा दिए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन खाता नहीं खोल सके। रिंकू सिंह भी सिर्फ 6 रन ही बना पाए।


चेन्नई की जीत के हीरो नूर अहमद रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। उन्होंने रहाणे, ग्रीन और रिंकू को आउट कर कोलकाता की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। निचले क्रम में रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस जीत के साथ चेन्नई 4 अंकों के साथ अंकतालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि कोलकाता लगातार चौथी हार के बाद सबसे निचले पायदान पर खिसक गई।

इसे भी पढ़े   सपा नेता अजय फौजी से जिला कारागार में मिले पार्टी कार्यकर्ता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *