वाराणसी के कई इलाकों में आज बिजली कटौती
वाराणसी, (जनवार्ता)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने 33 केवी लाइन पर मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते 16 अप्रैल को शहर के कई इलाकों में शटडाउन घोषित किया है। विभाग के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर काम होने से दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगरीय विद्युत निर्माण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता द्वारा जारी पत्र के अनुसार 33 केवी डाफी फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके चलते डाफी, रमना, सामने घाट, तारा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

इसी क्रम में 33/11 केवी अमरा खैरा उपकेंद्र के 11 केवी अमरा और परमहंस नगर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे अमरा, परमहंस नगर, अवलेशपुर समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
कैंट-मोहनसराय मार्ग के छह लेन चौड़ीकरण के तहत लहरतारा से बौलिया के बीच सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी चलेगी। सुरक्षा कारणों से इस दौरान संबंधित क्षेत्र में शटडाउन लिया जाएगा, जिससे आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
मढ़ौली खंड के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है।

