वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 5.6 किलो अवैध गांजा बरामद
वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कैंट थाने की टीम को टिकट घर के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया में एक लावारिस सफेद बैग पड़ा मिला जिस पर “हैप्पी होली विमल पान मसाला” लिखा हुआ था।

आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति बैग को अपना बताने नहीं आया। पुलिस ने तेज आवाज में बार-बार बैग के मालिक की घोषणा भी करवाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद टीम ने बैग खोलकर जांच की। अंदर पीले टेप से लिपटे छह बंडल मिले जिन्हें खोलने पर हरे रंग का गांजा जैसा पदार्थ निकला। कुल बरामद की गई मात्रा 5.600 किलोग्राम बताई गई है जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 65,000 रुपये है।
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र प्रजापति और कांस्टेबल दिलीप सरोज शामिल थे।

