पेड़ कटने पर भड़के मेयर

पेड़ कटने पर भड़के मेयर

अधिकारियों को दी मुकदमे की चेतावनी

वाराणसी (जनवार्ता)। महमूरगंज की अन्नपूर्णानगर कॉलोनी में पार्क निर्माण के दौरान पुराने पेड़ काटे जाने और पार्क की जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत पर महापौर अशोक तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। पेड़ काटे जाने को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।

rajeshswari

मेयर ने पूछा कि पेड़ किसके आदेश और अनुमति से काटा गया। अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट उन्होंने जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। पार्क की जमीन पर कथित कब्जे और निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया।

कड़े तेवर में मेयर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी जमीन, पार्क और पेड़ों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “सुधर जाओ, नहीं तो मुकदमा दर्ज करवाऊंगा।” मेयर के सख्त रुख के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई।

इसे भी पढ़े   सिंधोरा थाने में एसीपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएँ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *