दिल्ली एयरपोर्ट : आपस में टकराएअकासा और स्पाइसजेट के विमानों के विंग

दिल्ली एयरपोर्ट : आपस में टकराएअकासा और स्पाइसजेट के विमानों के विंग

नई दिल्ली  (जनवार्ता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। अपरान्ह साढ़े चार बजे अकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

rajeshswari

पुशबैक के दौरान हुई इस टक्कर में अकासा एयर का विमान दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए पुशबैक प्रक्रिया कर रहा था। उसी समय लेह से दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का बोइंग 737-700 विमान रनवे से गेट की ओर टैक्सी कर रहा था। इसी दौरान दोनों विमानों के विंग आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्पाइसजेट के दाहिने विंगलेट को गंभीर क्षति पहुंची है, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ है।

घटना के तुरंत बाद स्पाइसजेट के विमान को एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया। अकासा एयर के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जा रही उनकी फ्लाइट QP 1406 को खाड़ी में वापस लौटना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब दूसरी एयरलाइंस का विमान उससे टकरा गया। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया है और ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बिहार : सीमेंट लदी मालगाड़ी की कई बोगियां नदी में  गिरीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *