अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान के जरिए महिला आरक्षण के समर्थन में उतरीं महिलाएं

अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान के जरिए महिला आरक्षण के समर्थन में उतरीं महिलाएं

वाराणसी,  (जनवार्ता)। महिला आरक्षण के समर्थन में शनिवार को काशी में नारी शक्ति ने अनोखा संदेश दिया। नमामि गंगे से जुड़ी महिला स्वयंसेविकाओं ने अस्सी घाट पर गंगा तट की सफाई करते हुए महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की।

rajeshswari


स्वच्छता अभियान के दौरान महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित न होने देना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे “राजनीतिक गंदगी” करार देते हुए समाज से ऐसे विचारों को समाप्त करने का आह्वान किया।


अभियान में शामिल गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों की सोच संकीर्ण और पिछड़ी हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आधी आबादी अब इस मानसिकता को बदलने के लिए आगे आ चुकी है और समाज को स्वच्छ करने का संकल्प ले चुकी है।
इस दौरान सीमा मिश्रा, रोली तिवारी, वैभवी सिंह और सोनाली गुप्ता समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। नारी शक्ति ने गंगा तट की सफाई के साथ-साथ समाज और राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी दिया।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर : कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए 8 श्रद्धालु, मौके पर मौत; शवों के उड़े चीथड़े
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *