ईंट विवाद में चली गोली, दो की मौत

ईंट विवाद में चली गोली, दो की मौत

शेखपुरा  :सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में ईंट पर ट्रैक्टर चढ़ाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे हुई गोलीबारी में 75 वर्षीय पूना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय संतोष यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

rajeshswari


घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दूसरे शव को लाए जाने की प्रक्रिया जारी है। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के अनुसार, मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


परिजनों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत ट्रैक्टर के एक ईंट पर चढ़ जाने से हुई थी, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   बिहार में 6 पीपा पुल बनेंगे, 3 जिलों को राहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *