आईपीएल: चेन्नई को चौथी हार, हैदराबाद 10 रन से विजयी

आईपीएल: चेन्नई को चौथी हार, हैदराबाद 10 रन से विजयी

हैदराबाद । इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराकर उसे सीजन की चौथी हार थमा दी।

rajeshswari


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिख क्लासन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। चेन्नई के लिए जैमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने तीन-तीन विकेट लिए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने अच्छी शुरुआत की और 10 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और जीत से 10 रन दूर रह गई। चेन्नई की ओर से कोई भी बल्लेबाज 35 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 और सरफराज खान ने 25 रन का योगदान दिया।


हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और प्रफुल्ल हिंगे ने दो-दो विकेट लिए।


इस जीत के साथ हैदराबाद ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चार हार के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़े   कर्ज और व्यापारी के पैसा हड़पने से तंग कारोबारी ने गंगा में कूदकर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *