शराब के नशे में पिता ने 9 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

शराब के नशे में पिता ने 9 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

चौबेपुर  (जनवार्ता)। नशे में मदहोश पिता ने 9 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित कर दिया । यह बेहद घृणित और निंदनीय घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे हुई।

rajeshswari

बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। मां उस समय छत पर थीं। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी नौ वर्षीय मासूम बेटी के साथ जबरन दुराचार कर दिया। रोती-बिलखती बच्ची ने जब अपनी मां को यह घटना बताई, तो मां तुरंत थाने पहुंचीं और लिखित तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

मां की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी पिता को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चौबेपुर थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस जघन्य मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   साल के अंतिम दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन को उमड़ा  सैलाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *