जमीन विवाद से आहत युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

जमीन विवाद से आहत युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

वाराणसी  (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक जमीन विवाद से आक्रोशित होकर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

rajeshswari


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान राजेश (35) पुत्र चंद्रबली, निवासी चंदापुर थाना चोलापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश का नटनियादाई निवासी अंकित गुप्ता के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी से परेशान होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए युवक से बातचीत शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए स्पीकर पर लगातार युवक से अपील की, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों के विवाद के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं।


युवक का कहना है कि उसकी शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था और अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए उसने यह कदम उठाया।


फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयासरत है। पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्रीय लोगों की नजरें टिकी हुई हैं और सभी उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   जाति-आय का प्रमाणपत्र होगा आधार कार्ड से लिंक, होगा ये फायदा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *