मौसम का डबल अटैक—कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, तो कहीं लू से हाल बेहाल

मौसम का डबल अटैक—कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, तो कहीं लू से हाल बेहाल

नई दिल्ली (जनवार्ता)। देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। एक तरफ तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस सूची में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

rajeshswari


दिल्ली में उमस भरी गर्मी का असर


राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 20 और 21 अप्रैल को उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दिन के समय तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है।


पूर्वी यूपी में लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों—वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया और गोरखपुर में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 44.2 डिग्री और बांदा में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जो लू की स्थिति को दर्शाता है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों से आ रही शुष्क पश्चिमी हवाएं तापमान बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

बिहार में तेज आंधी-हवा की चेतावनी

बिहार में 20 से 23 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 23 अप्रैल को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़े   ममता को एक और झटका;कानून मंत्री मोलॉय घटक के घर CBI का छापा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 अप्रैल को दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। साथ ही आंधी-तूफान की आशंका वाले इलाकों में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *