होर्मुज में जहाज पर फायरिंग, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

होर्मुज में जहाज पर फायरिंग, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

नई दिल्ली, (जनवार्ता)।  ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

rajeshswari


घटना ऐसे समय पर हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ही घंटे पहले संघर्षविराम (सीजफायर) का ऐलान किया था। ब्रिटेन के समुद्री सुरक्षा केंद्र UK Maritime Trade Operations (UKMTO) के अनुसार, हमले के पीछे ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) का हाथ बताया जा रहा है।
UKMTO ने कहा कि जहाज पर गोलीबारी से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


ईरानी मीडिया ने इस कार्रवाई को जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को लागू करने की कोशिश बताया है। गौरतलब है कि यह इलाका वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल गुजरता है।


पिछले सप्ताह भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा था, जब अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े एक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था और हिंद महासागर में एक तेल टैंकर को रोक दिया था।
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी नाकाबंदी के चलते हाल के दिनों में इस मार्ग पर शिपिंग गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील हो गए हैं तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब आगे की स्थिति पर टिकी हुई हैं।

इसे भी पढ़े   स्टंटबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *