उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

नई दिल्ली (जनवार्ता)। उत्तर भारत में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में लू (हीटवेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

rajeshswari


राजधानी दिल्ली में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे लोगों को अप्रैल में ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के फरीदाबाद में 43.4 और रोहतक व सिरसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। गर्म और शुष्क हवाओं के कारण दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है।


मध्य प्रदेश में भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। नर्मदापुरम, खजुराहो और नौगांव में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय स्थिति बादल बनने नहीं दे रही है, जिससे गर्मी लगातार बढ़ रही है।

इसे भी पढ़े   कपसेठी : सरिया चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार


बिहार में भीषण गर्मी का असर जारी है। डेहरी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।


उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर तेज है, जहां पंतनगर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि पहाड़ी जिलों में शुक्रवार से मौसम बदलने के आसार हैं और हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के उपाय अपनाएं। आने वाले दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *