मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता अभियान, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने की सरदार पटेल प्रतिमा की सफाई

मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता अभियान, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने की सरदार पटेल प्रतिमा की सफाई

वाराणसी (जनवार्ता)  । शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।

rajeshswari


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा की साफ-सफाई में सहयोग किया। इसके बाद मंत्री ने बागेश्वरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मलदहिया चौराहे से नील कॉटेज होते हुए विजया नगर कॉलोनी तक सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छ काशी का संदेश दिया।


अभियान में मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, संजू सरोज, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, दिनेश कालरा, राहत सिंह, सुजीत गुप्ता, सुमित जायसवाल, महेंद्र पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा: वीडियो में पुलिस के सामने उपद्रवी लहराते दिखे तलवार, 10 बड़े अपडेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *