मिर्जामुराद में एक मैरिज लॉन से दुल्हन का लाखों रुपए का आभूषण उड़ा, वेटरों से पूछताछ…

मिर्जामुराद में एक मैरिज लॉन से दुल्हन का लाखों रुपए का आभूषण उड़ा, वेटरों से पूछताछ…

मिर्जामुराद (जनवार्ता) । थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में शनिवार की मध्यरात्रि एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन के कमरे से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और लॉन में काम कर रहे आधा दर्जन वेटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

rajeshswari


मिर्जामुराद थाना अंतर्गत  कछवारोड चौकी के छतेरी गांव के उक्त मैरिज लॉन में चित्रसेनपुर निवासी राजेश सोनकर की दो बेटियों की शादी थी। बारात आने के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोनों दुल्हनें कमरे से स्टेज पर चली गईं। आरोप है कि मौका पाकर पहले से घात लगाए चोर दुल्हन के कमरे में घुस गए और बैग में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी तब हुई जब राजेश की बहन तीजा कमरे में पहुंचीं। उन्होंने देखा कि बैग खुला पड़ा है और उसमें रखे आभूषण गायब हैं। जबकि अन्य सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लॉन में कार्यरत आधा दर्जन वेटरों को पकड़कर थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


पीड़ित पक्ष के अनुसार, चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की नथुनी सुमित लख रुपए के चांदी के आभूषण और कुछ नकदी शामिल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   110 करोड़ रुपये का पोषण आहार घोटाला,CAG रिपोर्ट से खुलासा


मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय का कहना है कि फुलवरिया वाराणसी निवासिनी सीसी कैमरे में कैद एक युवक युवति नामक वेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *