लोहता : हरपालपुर में महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

लोहता : हरपालपुर में महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

पुलिस जल्द खुलासे के प्रयास में

वाराणसी  (जनवार्ता)। थाना लोहता क्षेत्र के हरपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर सुनसान स्थान पर एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

पुलिस को महिला के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान परवीन (40) निवासी नई सड़क के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने दो शादियां की थीं और वर्तमान में बजरडीहा क्षेत्र में रह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   'नए भारत में अवसर ही अवसर',Semicon India 2023 में PM Modi ने किया सेमीकंडक्टर सेक्टर पर फोकस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *