बलिया : चॉकलेट का लालच देकर प्रिंसिपल ने मासूम से  स्कूल के बाथरूम की गंदी हरकत

बलिया : चॉकलेट का लालच देकर प्रिंसिपल ने मासूम से  स्कूल के बाथरूम की गंदी हरकत

बलिया (जनवार्ता) । प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने 5 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की। उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पहले अपने पास बुलाया। इसके बाद उसे फुसलाकर स्कूल के बाथरूम में ले गया।

rajeshswari

बच्ची ने अपनी मां को बताया कि प्रिंसिपल एक और बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल पर केस दर्ज किया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। घटना सिकंदरपुर की है।

प्राइमरी स्कूल सिवानकला में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची 28 अप्रैल को घर पहुंची। वह घर वालों से दूर गुमसुम सी बैठी थी। मां ने जब उससे कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोली। मां ने सोचा स्कूल में डांट पड़ी होगी शायद इसलिए बच्ची चुप है।

लेकिन जब बच्ची ने दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी से बात नहीं की तो मां को शक हुआ।

बच्ची की मां ने बड़े ही प्यार से बेटी को अपने पास बिठाया और उसकी उदासी की वजह पूछी। इसके बाद बच्ची रोने लगी। उसने अपनी मां को बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके साथ गंदी हरकत की है।

बच्ची ने मां से कहा- प्रिंसिपल मुझे चॉकलेट देने के बहाने बाथरूम में ले गए। वहां ले जाकर मेरे साथ गंदी हरकत करने लगे। वह मेरे साथ ऐसा कई बार कर चुके हैं। बच्ची ने यह भी बताया कि प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ने वाली एक और बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर चुके हैं।

बच्ची की आपबीती सुनकर उसकी मां के होश उड़ गए। मां ने तुरंत बाकी परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पहले डायल- 112 पर इसकी शिकायत की। इसके बाद गुरुवार को सिकन्दरपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत भी दर्ज कराई।

इसे भी पढ़े   "काहे लिखल अईसन किस्मत"पारिवारिक भोजपुरी फिल्म

पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया। उसे सिकंदरपुर-बलिया मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रिंसिपल फैजुल्लाह अंसारी सिकन्दरपुर के बड्ढा मोहल्ले का रहने वाला है। वह प्राइमरी सिवानकला में पिछले 20 सालों से तैनात है।

सीओ रसड़ा / सिकन्दरपुर आलोक कुमार ने बताया कि बच्ची का शुक्रवार को सीएचसी सिकन्दरपुर में मेडिकल कराया गया। इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *