बलिया में डबल मर्डर से सनसनी, मां की घर में तो बेटी की खेत में मिली लाश

बलिया में डबल मर्डर से सनसनी, मां की घर में तो बेटी की खेत में मिली लाश

बलिया (जनवार्ता)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। 65 वर्षीय मानती गुप्ता का शव घर के अंदर मिला, जबकि उनकी 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी का शव घर से करीब 25-30 मीटर दूर खेत के किनारे पड़ा मिला। एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस, एफएसएल, स्वाट और सर्विलांस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे रसड़ा थाना पुलिस को चौकीदार ने सराय भारती गांव में दो शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

पुलिस के मुताबिक, परिवार में 70 वर्षीय रामचीज गुप्ता, उनकी पत्नी मानती गुप्ता और पुत्री गौरी रहती थीं। गौरी दृष्टिबाधित और दिव्यांग थीं। प्रारंभिक जांच में मां-बेटी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को घर में खून के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इन निशानों को धोकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि वारदात घर के अंदर हुई और बाद में गौरी के शव को घर से करीब 25-30 मीटर दूर खेत के किनारे ले जाकर डाल दिया गया।

पुलिस परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता से भी घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभी घटना के कारण और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एफएसएल टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, जबकि स्वाट और सर्विलांस टीम भी मामले की पड़ताल में लगी है।

इसे भी पढ़े   पहले मारा फिर घर में दफनाया: आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *