सोनभद्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

सोनभद्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

हत्या की आशंका,  प्रेमी पर आरोप

सोनभद्र  (जनवार्ता)। जिले के बभनी थाना क्षेत्र में शादी के महज पांच दिन बाद एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पूर्व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी युवक से हुई थी। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ मायके आई थी। गुरुवार देर रात पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह घर लौटकर सो गई। शुक्रवार तड़के वह शौच के लिए घर से निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर नाले के किनारे एक पेड़ से युवती का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले उनकी बेटी से संबंध रखता था और उसे लगातार परेशान करता था। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी संतोष राय ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़े   फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के मामले मे छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा…

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *