रील बनाते समय हादसा: टंकी से गिरा बच्चा, एक की मौत

रील बनाते समय हादसा: टंकी से गिरा बच्चा, एक की मौत

सिद्धार्थनगर (जनवार्ता)। जिले के काशीराम आवास कॉलोनी में शुक्रवार को रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी पर चढ़े बच्चों के नीचे लगी सीढ़ी अचानक टूट गई, जिससे तीन बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो बच्चे टंकी के ऊपरी हिस्से में फंस गए, जिनके रेस्क्यू के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है।

rajeshswari


घटना की सूचना मिलते ही डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी अभिषेक महाजन मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


रेस्क्यू के लिए गोरखपुर से 35 टन वजनी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मंगाया गया है। टंकी के चारों ओर दलदल होने के कारण मशीन पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन की ओर से करीब 150 मीटर लंबी अस्थायी सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाई गई हैं। देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

इसे भी पढ़े   उमरहा सर्वेद मंदिर में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *