फूलमंडी में किसानों को डराने-धमकाने और वसूली करने वाला गिरफ्तार

फूलमंडी में किसानों को डराने-धमकाने और वसूली करने वाला गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। मलदहिया फूलमंडी में फूल बेचने आए किसानों को लगातार डराने-धमकाने, धमकी देने और अवैध वसूली करने के आरोप में मुख्य आरोपी विशाल दुबे और उसके साथी फिरोजुद्दीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को शांति भंग की आशंका में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

rajeshswari

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, विशाल दुबे पिछले कई वर्षों से फूलमंडी में अवैध कब्जा बनाए हुए था और यहां आने वाले किसानों से जबरन पैसा वसूलता था। किसानों की शिकायतों के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।

नगर निगम की तहरीर पर विशाल दुबे के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। मंडी में उसका अवैध कब्जा और वसूली का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, जिसके कारण किसान परेशान थे।

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों से मंडी में तनावपूर्ण माहौल बन रहा था। शांति भंग की आशंका को देखते हुए दोनों को हिरासत में लेकर चालान किया गया और जेल भेज दिया गया। आगे की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़े   रुपए की लेनदेन में दी हत्या की धमकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *