वाराणसी में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए ट्रेन मैनेजर, हालत गंभीर

वाराणसी में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए ट्रेन मैनेजर, हालत गंभीर

वाराणसी,  (जनवार्ता)। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल रेलकर्मी को तत्काल एम्बुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20503 राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से विलंबित होकर रात करीब 2:19 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची थी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगने के दौरान ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव अचानक रेलवे ट्रैक की ओर से ट्रेन की पिछली बोगी के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दाहिना हाथ कट गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता समेत रेलवे के कई अधिकारी देर रात ही ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और स्थिति की जानकारी लेते रहे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पंकज कुमार श्रीवास्तव की इस ट्रेन से आगे ड्यूटी निर्धारित थी।
हादसे के बाद परिचालन व्यवस्था प्रभावित हुई और राजधानी एक्सप्रेस करीब 36 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे ट्रेन मैनेजर एम.जी. खान को ड्यूटी पर भेजा गया, जिसके बाद ट्रेन को रात 3:03 बजे रवाना किया गया।
रेलवे प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   इराक में लड़कियों की शादी की उम्र घटाकर 9 साल करने की तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *