हर्षोउल्लास के साथ मना सर्व वैश्य समाज का दीपावली मिलन समारोह

हर्षोउल्लास के साथ मना सर्व वैश्य समाज का दीपावली मिलन समारोह

माता लक्ष्मी व माता अन्नपूर्णा का धन धान्य का खजाना पाकर सभी भाव विभोर

सर्व वैश्य समाज द्वारा आज दिनांक 9 अक्टूबर दिन- सोमवार को सायं काल 6 बजे से नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम मे भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व वैश्य समाज के सभी घटकों, वर्गों एवं उपवर्गों की सहभागिता रही |
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की प्रार्थना व दीप प्रज्वलित करके किया गया |
कार्यक्रम के क्रम में सर्व वैश्य समाज से पधारे सभी आगंतुकों के प्रतिनिधि के रूप में माननीय समिति के संरक्षक मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक बिहार सरकार डॉ प्रकाश चंद्रा, अध्यक्ष आर के चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल एवं महामंत्री दीपक बजाज द्वारा सपरिवार माता लक्ष्मी जी की भव्य आरती उतरी गई ।
मुख्य अतिथि माननीय मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने उदबोधन मे कहा वैश्य समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है, हमें समर्पण के साथ देश के निर्माण व विकास मे हर संभव योगदान करना होगा, इसी पवित्र उद्देश्य के साथ आज वैश्य समाज अपने उद्योग एवं व्यापार का संचालन कर राष्ट्र निर्माण में संलग्न हैं, वैश्य समाज के सभी वर्गों में आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है ।
विशिष्ट अतिथि विधायक बिहार सरकार डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा आज पूरा देश वैश्य समाज से आने वाले हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है तथा वैश्य समाज के गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में सुरक्षित एवं समृद्ध हो रहा हैं, आज बाबा विश्वनाथ की नगरी में सर्व वैश्य समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मन प्रफुल्लित हो रहा है हमारा समाज निरंतर आगे बढ़े और हम सभी मिलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें यही मेरी प्रार्थना हैं ।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की साइबर ठगी, महिला गिरफ्तार

समिति के अध्यक्ष आर. के. चौधरी ने कहा कि पंच दिवसीय दीपोत्सव का यह पर्व दीपावली हम सनातनियों का एक मुख्य पर्व है तथा वैश्य समाज का प्रमुख पर्व है साथ ही वैश्य समाज के लोगो से आवाहन किया कि समाज सेवा के मूल उद्देश्यों के अनुरूप संगठित होकर समाज एवं देश के को संगठित, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के लिए हमे एकजुट होकर कार्य करना होगा ।

समिति के महामंत्री दीपक बजाज ने समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना वैश्य समाज आज शिक्षा, सिविल सेवाओं, उद्योग व्यापार आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा तथा देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रहा हैं । इस बार समिति ने दीपावली मिलन समारोह को और भी आकर्षक बनाने हेतु पुरस्कार वितरण भी रखा है जिसके अन्तर्गत लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रथम पुरस्कार के रूप में LED टीवी, द्वितीय पुरस्कार फ़्रिज, तृतीय पुरस्कार वाशिंग वाशिंग सहित 50 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया ।
समारोह में मशहूर जादूगर आदित्य रैना के मैजिक शो ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चो का भरपूर मनोरंजन किया तथा कुछ हैरतअंगेज़ दृश्यों ने सभी को तालिया बजाने पर विवश किया ।
कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायिका सुमन अग्रहरि ने अपने सुमधुर स्वर में अनेक भजनों व गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं ।
कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के पदाधिकारियों, सभी घटकों के अध्यक्षों, वार्ड कॉर्डिनेटर एवं वैश्य समाज के अंतर्गत अंतर्जातीय विवाह करने वाले जोड़ों को मंच पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया ।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने सर्व वैश्य समाज समिति की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रूप से करता रहा हैं, दीपावली हमारी कुलदेवी माता लक्ष्मी के पूजन का प्रमुख पर्व है, इस वर्ष का आयोजन अपने आप में इसलिये भी खास है कि इसमें वाराणसी सहित आस पास के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में वैश्य समुदाय के लोगों की भागीदारी रही तथा आयोजन स्थल पर माता लक्ष्मी व माता अन्नपूर्णा का धन- धान्य रूपी ख़ज़ाना भी वितरित किया गया जिसको प्राप्त करने के लिए लोगो में गजब का उत्साह देखने को मिला ।
कार्यक्रम में माता अन्नपूर्णा के प्रसाद स्वरूप भंडारे का लोगो ने सपरिवार जमकर आनंद उठाया ।
कार्यक्रम संचालन पंकज अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर के चौधरी, दीपक कुमार बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, पंजाब नेशनल बैंक सर्किल हेड प्रभाष चन्द्र सिंह,डिप्टी सर्किल हेड रवि कांत राव, सुरेश तुलस्यान, अशोक जायसवाल, सत्यनारायण सेठ, सुजीत गुप्ता,कन्हैया गुप्ता, कवीन्द्र जायसवाल, संतोष गुप्ता, सौरभ जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल योगी, सूरज गुप्ता,विजय जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *