गोवर्धन पूजा पर निकलेगी शोभायात्रा, मोहन यादव होंगे शामिल

गोवर्धन पूजा पर निकलेगी शोभायात्रा, मोहन यादव होंगे शामिल

वाराणसी (जनवार्ता)। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को काशी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वर्ष 1972 से जारी यह परंपरा इस बार 54वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और यूपी सरकार के राज्य मंत्री गिरीश यादव शामिल होंगे।

rajeshswari


शोभायात्रा दोपहर 12 बजे के बाद हथुआ मार्केट से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी। इसका उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव करेंगे।


यात्रा में श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती, भगवान श्रीराम और केदारनाथ मंदिर की झांकियों के साथ ग्वाल-बालों की टोली तथा पारंपरिक लठ्ठबाजी और पटेबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रयागराज, छत्तीसगढ़, मथुरा और वृंदावन के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
शाम पांच बजे गोवर्धन धाम में आध्यात्मिक सभा होगी। इस दौरान शिक्षा, खेल, चिकित्सा, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 10 लोगों को गोवर्धन श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   भदोही: मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा, एक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *