चौबेपुर : तड़के घर से नाबालिग लापता

चौबेपुर : तड़के घर से नाबालिग लापता

दूसरे गांव के युवक पर भगाने का आरोप

चौबेपुर (जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका के भोर में घर से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी अनुसार 15 वर्षीय पुत्री बीते गुरुवार को भोर में घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।मां ने आरोप लगाया है कि दूसरे गांव का एक युवक उसकी बेटी से बात करता था, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उनका कहना है कि यही युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है। वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर, वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कार्यशाला में वेस्ट मटेरियल से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी ने मोहा साभी का मन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *