चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

rajeshswari


मामला टोकरो गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश सेन अपनी पत्नी प्रियंका सेन के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि तीजा पर्व पर प्रियंका अपने मायके गई हुई थी, जहां से मुकेश उसे वापस घर ले आया था।


पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाली रात दोनों के बीच पहले सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रियंका को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


हत्या के बाद आरोपी सीधे अभनपुर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


वहीं, मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही प्रियंका को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर वह पहले भी कई बार मायके लौट चुकी थी। फिलहाल पुलिस हत्या और दहेज प्रताड़ना समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: एनडीआरएफ ने गंगा में डूबते युवक को बचाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *