सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख

सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख

शॉर्ट सर्किट की आशंका, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

बिहार (जनवार्ता)  । सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब पटना जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

rajeshswari

घटना सासाराम रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के अनुसार सासाराम से आरा होते हुए पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सोमवार सुबह करीब छह बजे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान एक बोगी से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग भड़क गई। आग की लपटें उठते ही ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्टेशन पर अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पानी और फायर उपकरण उपलब्ध होते तो आग को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकता था। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर मौजूद फायर सिलेंडरों में गैस खत्म थी और पाइपलाइन में भी पानी नहीं आ रहा था।

इसे भी पढ़े   बिहार : पुलिस ने मदद करने वाले  की दो बेटियों को मारी गोली

रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, वहीं स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *