गंगा में स्नान के दौरान युवक का बियर पीते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गंगा में स्नान के दौरान युवक का बियर पीते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा नदी में स्नान के दौरान एक युवक द्वारा बियर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामला दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जनेऊधारी युवक गंगा में स्नान करते हुए हाथ में बियर की केन लेकर उसे पीता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

rajeshswari

वीडियो सामने आने के बाद एक अधिवक्ता ने दशाश्वमेध थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी गंगा नदी में नाव पर बिरयानी पार्टी और बियर पार्टी के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इसी क्रम में यह तीसरा मामला सामने आया है, जिसमें गंगा में आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

मामले में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान संतोष के रूप में हुई है, जो वीडियो में स्वयं को बिहार के रोहतास जनपद का निवासी बता रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   नई बस्ती : चमरूबीर बाबा मोहल्ले में मारपीट, छेड़खानी का सिलसिला जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *