लखनऊ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखनऊ जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर ध्वस्तीकरण, पुलिस बल प्रयोग और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई है।

rajeshswari

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा कि यह मामला केवल अधिवक्ताओं के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान, न्याय व्यवस्था और नागरिक अधिकारों की रक्षा से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते  17 मई को भारी पुलिस बल और नगर निगम प्रशासन की मौजूदगी में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया, जिसका विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि इससे पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष द्वारा न्यायालय परिसर की अव्यवस्था, पार्किंग संकट और यातायात समस्याओं को लेकर सुझाव दिए गए थे, लेकिन उन पर कोई गंभीर विचार नहीं किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं को सुरक्षा, सम्मानजनक कार्यस्थल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अधिवक्ताओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़े   बार-बार खड़ंजे को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *