भाजपा ने अजय राय का पुतला फूंका

भाजपा ने अजय राय का पुतला फूंका

  जेसीपी को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ महोबा में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय रय का पुतला भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका।शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के समीप अजय राय का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी को लिखित ज्ञापन सौंपा और अजय राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

rajeshswari

ज्ञापन में कहा गया कि अजय राय ने प्रधानमंत्री के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर न सिर्फ संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि काशी की सांस्कृतिक भावनाओं और पिछड़े वर्ग की गरिमा पर भी प्रहार किया है।

मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा, “अजय राय की राजनीतिक स्थिति अब हास्यास्पद हो चुकी है। वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड बताना उनका बचाव नहीं, बल्कि असली चरित्र को छुपाने की कोशिश है। लोग अब उन्हें ही गाली दे रहे हैं।”

प्रतिनिधिमंडल ने जेसीपी से आग्रह किया कि अजय राय के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विपुल कुमार पाठक, धीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, अधिवक्ता श्रीप्रकाश शुक्ला, शंकर जायसवाल, रजनीश अग्रवाल एडवोकेट, सुनील कन्नौजिया एडवोकेट, राहुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराए जाने का धूमधाम से काशी में मना उत्सव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *