प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से फूटा वाराणसी के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से फूटा वाराणसी के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा

वाराणसी (जनवार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों में तेज गुस्सा फूट पड़ा।

rajeshswari

सिगरा स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में स्थानीय भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणियों की घोर निंदा करते हुए उन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी और एमएलसी धर्मेंद्र राय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अजय राय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और बार-बार प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं। उनके ऊपर चेतगंज, सिगरा समेत विभिन्न थानों में लगभग 38 मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अजय राय पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए की हत्या के मामले में भी संदेह है। उन्होंने कहा कि अपराधी मानसिकता वाले व्यक्ति का राजनीति में रहना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी राम जैसे हैं, जबकि अजय राय रावण रूपी हैं। उनकी टिप्पणियों से वाराणसी की जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा नेताओं ने शासन से मांग की कि प्रधानमंत्री के सम्मान की रक्षा करते हुए अजय राय के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने से पहले इन नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

इसे भी पढ़े   पत्नी के कथित अवैध संबंध और प्रेमी की धमकी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *