भाजपा नेताओं का आपराधिक रिकॉर्ड जनता के सामने लाएगी कांग्रेस : संजीव सिंह

भाजपा नेताओं का आपराधिक रिकॉर्ड जनता के सामने लाएगी कांग्रेस : संजीव सिंह

वाराणसी (जनवार्ता) । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी वाराणसी से जुड़े भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का आपराधिक रिकॉर्ड जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की “कुंडली” तैयार कर चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि जनता सच्चाई जान सके।
शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बदनाम करने के लिए भाजपा सुनियोजित अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि महोबा में बालिका से दुष्कर्म की घटना और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा अजय राय को निशाना बना रही है।
उन्होंने कहा कि एक एआई जनरेटेड वीडियो के आधार पर अजय राय को अपराधी साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि भाजपा के कई मंत्री और नेता खुद गंभीर आरोपों का सामना कर चुके हैं। संजीव सिंह ने कहा कि अजय राय पर दर्ज अधिकांश मुकदमे भाजपा सरकार के दौरान राजनीतिक कारणों से लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को खाद्यान्न बांटने तक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता आज बिजली कटौती, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन भाजपा इन मुद्दों से ध्यान हटाकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी राजनीतिक दबाव से डरने वाली नहीं है।
संजीव सिंह ने भाजपा नेताओं को आत्ममंथन की सलाह देते हुए कहा कि पहले वे अपने दामन पर लगे दाग देखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा का “असल चेहरा” जनता के सामने लाने का काम करेगी।
प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अनाथ बच्चों संग अजय राय ने मनाया होली मिलन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *