मनीष सिंह हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस आयुक्त, डीएम और डीसीपी से की मुलाकात

मनीष सिंह हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस आयुक्त, डीएम और डीसीपी से की मुलाकात

वाराणसी (जनवार्ता) : फूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हुई मारपीट में उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी अंकिता सिंह एवं अन्य परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और गोमती जोन डीसीपी नीतू कादयान से मुलाकात की।

rajeshswari

परिवार ने अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के दौरान सभी अधिकारियों ने परिवार की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच बहुत तेज गति से चल रही है। जितने भी आरोपी और हत्यारे इस घटना में शामिल हैं, उन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

मनीष सिंह की हत्या का मामला फूलपुर क्षेत्र में काफी संवेदनशील बन गया है। परिजनों का आरोप है कि सड़क हादसे के बाद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर उनकी जान ले ली। पुलिस पहले से ही इस मामले में कई आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस मामले को उच्च प्राथमिकता दी गई है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश व्याप्त है। परिजन अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़े   संकरे रास्ते से नगर निगम की बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *