मालीपुर में रुकी इंटरसिटी, लोको पायलट का स्वागत

मालीपुर में रुकी इंटरसिटी, लोको पायलट का स्वागत

अंबेडकरनगर (जनवार्ता)। मालीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पहली बार वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव पर उत्साह का माहौल रहा। ट्रेन के पहुंचते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह और सहायक लोको पायलट महेश कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नारियल फोड़कर देवी-देवताओं का नमन भी किया गया।
सुबह से ही स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। ट्रेन सुबह 8:13 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। धीरेंद्र कुमार यादव, राजेश गुप्त, पूर्व प्रधान सुभाष यादव समेत अन्य लोगों ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।
यात्रियों को मिष्ठान और ठंडा पानी भी वितरित किया गया। लंबे समय बाद सुबह के समय अनारक्षित डिब्बों वाली ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में खुशी दिखी।
बताया गया कि ट्रेन के ठहराव के लिए नेल्सन आर मंडेला स्मृति सोसायटी की ओर से रेल अधिकारियों को कई बार पत्र भेजे गए थे। स्टेशन अधीक्षक सुभाष चौहान ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   माता अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र में  अब पीएनजी पाइपलाइन से स्थायी समाधान की उम्मीद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *