27 सेकंड में मासूम की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात; आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

27 सेकंड में मासूम की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात; आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

फिरोजाबाद । शिकोहाबाद क्षेत्र की यादव कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रिश्ते की भाभी द्वारा कथित रूप से विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, जनपद बदायूं ने बच्चे को घर से बाहर ले जाकर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
बताया गया कि बच्चे की मां रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति के खिलाफ दर्ज कराए जाने वाले मामले में कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद आई थीं। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण दोनों यादव कॉलोनी स्थित पिंकी देवी की सहेली पुष्पलता के घर रुकी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने लोकेशन प्राप्त कर वहां पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्चे की नानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे भुड़ा-भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी विराज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अनुपूरक बजट प्रस्तावों को यथार्थपरक और आवश्यकता आधारित बनाने के निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *