लोहता में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

लोहता में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

नकदी व ताश के पत्ते बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)  । लोहता थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरपालपुर क्षेत्र से तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय को गुप्त सूचना मिली थी कि हरपालपुर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर समीम, अब्दुल समद और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी लोहता क्षेत्र के कनईसराय एवं हरपालपुर के निवासी बताए गए हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 950 रुपये की जुआ राशि बरामद की। वहीं आरोपियों की जामा तलाशी में 380 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय, कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक ऋतुराज मिश्रा, उपनिरीक्षक रवि गोंड, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल मोहन कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   जल प्रलय ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *